एसएसपी दून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” के चलते दून पुलिस ने नाबालिक गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के चलते दून पुलिस के द्वारा सम्पूर्ण राज्य में गुमशुदाओ की तलाश हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है ।

थाना वसंत विहार पुलिस को एक नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा उसके गुमशुदा होने की लिखित मे सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए गुमशुदा लड़की की तलाश हेतु आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर तलाश करते हुए युवती के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, साथ ही सोशल मीडिया पर भी युवती की गुमशुदगी की खबर प्रसारित करी गई ।

थाना वसंत विहार पुलिस टीम द्वारा करे गए अथक प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा नाबालिक लड़की को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिक युवती को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा दून पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

नाबालिग युवती को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बसंत विहार उपनिरीक्षक अशोक राठौड़, कॉन्स्टेबल अनुज एवं महिला कॉन्स्टेबल अनुराधा शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.