एसएसपी दून की कुशल रणनीती के चलते दून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में छात्र की मृत्यु की घटना के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त तथा 02 अन्य ईनामी अभियुक्त किए गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

दिनांक 23/03/2026 की रात्रि में केहरी गांव, प्रेमनगर में छात्रों के 02 गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने तथा उपचार के दौरान अस्तपाल में उसकी मृत्यू होने के प्रकरण में मृतक युवक के परिजनों द्वारा दी गई । तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर जो साक्ष्य प्राप्त हुए, उनके आधार पर घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार अलग अलग राज्यों व शहरों में दबिशें दी जा रही थी जिससे बचने के लिए वो अलग-अलग राज्यों मे अपने ठिकाने बदल रहे थे और फरार चल रहे थे । उसी वजह से एसएसपी देहरादूनद्वारा सभी फरार अभियुक्तों पर 25-25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

वर्तमान में चल रहे “आपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थानों क्षेत्रों में वांछितअभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं जिस क्रम में फरार ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व अन्य माध्यमों से महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई तथा लगातार अलग-अलग राज्यों में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई । प्राप्त जानकारियों के आधार पर फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह निवासी हनुमान नगर न्यू एरिया, जिला नवादा, बिहार, हाल निवासी- सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून सहित 02 ईनामी अभियुक्तों 01: प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह तथा 02: अंकुर सिंह पुत्र पुरूषोत्तम सिंह को आकाश रिसार्ट पुरूलिया थाना बांगमुण्डी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।

अभियुक्तों की घर पकड़ करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना प्रेम नगर अनीत कुमार, एसओजी से उपनिरीक्षक शैंकी चौधरी, चौकी प्रभारी कुठालगेट उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी, कॉन्स्टेबल श्रीकान्त, एसओजी से कॉन्स्टेबल आशीष राठी, थाना पटेलनगर से कॉन्स्टेबल आबिद, थाना नेहरू कालोनी से कॉन्स्टेबल श्रीकान्त ध्यानी एवं एसओजी से कॉन्स्टेबल जितेन्द्र शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.