दून पुलिस की ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या में शामिल बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, दो आरोपी किए गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

कुछ दिन पहले जोहड़ी गांव मे हुई फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई, जिन्हें उनके साथियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना के सम्बन्ध में मृतक मुकेश कुमार जोशी के साडू भाई राकेश कुमार उप्रेती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर FIR दर्ज हुई

घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर तथ्य प्रकाश में आये कि फार्च्यूनर कार में सवार व्यक्ति कुठालगेट स्थित ZEN – Z बार में काम करते थे, जिनका दिनांक: 29-03-26 की रात्रि में उनके बार में आये स्कार्पियों सवार युवकों शान्तनु त्यागी आदित्य चौधरी, काविश त्यागी व उसके अन्य साथियों के साथ बिल कम करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते 30-03-26 की प्रात: दोनो पक्षों के आमने- सामने आने पर उनके मध्य वाहनों से पीछा करने के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें गोली लगने से मुकेश जोशी जी की मृत्यु हो गयी थी।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना में शामिल अभियुक्तो की धरपकड हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 07 अभियुक्तों रोहित कुमार मौ0 अखलाक उर्फ साबिर, संदीप कुमार आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी तथा मोहित अरोड़ा को पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो देशी तमंचे तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में स्कार्पियो सवार 03 अन्य अभियुक्तों शान्तनु त्यागी, काविश त्यागी वैभव के नाम प्रकाश में आये थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सम्भावित ठिकानों पर दबिशे दी जा रही थी।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से कल देर रात्रि राजपुर क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान को दौरान पुलिस टीम को घटना में शामिल 02 अभियुक्तों शान्तनु त्यागी व काविश त्यागी के देहरादून वापस आने की सूचना प्राप्त हुयी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा राजपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान गुनियाल गांव के पास पैदल आ रहे 02 व्यक्तियों को, जो पुलिस की गाडी देखकर सड़क किनारे स्थित खाली प्लाट की ओर भागने का प्रयास कर रहे थे, का संदिग्धता के आधार पर पीछा करते हुए उनमे से एक व्यक्ति को मौके पर दबोच लिया, दूसरे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नीयत से 02 फायर किये गये।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में उक्त बदमाश के पैर पर गोली लग गयी, मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस टीम को 01 पिस्टल तथा उसके अन्दर 02 खोखा कारतूस तथा 03 जिन्दा कारतूस बरामद हुये। पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम शान्तनु त्यागी तथा घायल बदमाश द्वारा अपना नाम काविश हुसैन त्यागी बताया गया। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनो अभियुक्त थाना राजपुर में पंजीकृत हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे थे, अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बन्ध में उनके विरूद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 63/26, धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.