दून साइबर सेल टीम ने देहरादून के अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों को सुपुर्द कर बिखरी उनके चेहरे पर मुस्कान !
Share your love
संवाददाता : करन सहगल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में साइबर क्राइम सेल देहरादून की टीम द्वारा खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर खोये हुए रू0 70,45,000/- (रु0 सत्तर लाख पैंतालिस हजार) मूल्य के कुल- 415 मोबाईल फोन बरामद किये गये।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने साइबर क्राइम सेल देहरादून द्वारा रिकवर किये गये मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए मोबाईल फोनों को वापस पाकर उनके स्वामियों द्वारा दून पुलिस की प्रशंसा करते हुये आभार प्रकट किया गया।
पुलिस ने 415 स्मार्ट मोबाईल फोन जिसकी कुल कीमत 70 लाख 45 हजार रूपए है को उसके मालिक को सुपुर्द किया
वहीं मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल एवं थानों द्वारा CEIR पोर्टल पर पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल देहरादून द्वारा लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुका है।
वहीं गठित पुलिस टीम में
1- अंकित कण्डारी, पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन्स,
2- निरीक्षक गिरीश चन्द्र शर्मा, प्रभारी साइबर क्राइम सैल
3- म0उ0नि0 निर्मल भट्ट: साइबर क्राइम सेल
4- हे0का0 भरत सिंह रावत:
5- म0का0 रचना निराला
6- कानि0 सूरज रावत
7- हे0का0 किरन कुमार एसओजी
8- कां0 प्रकाश राज: सीओ आप्स कार्यालय
9- जनपद के थानों में नियुक्त CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मी
अपील :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र लिए कोई मोबाईल फोन न खरीदें।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
