क्या पता था वीकेंड पर दोस्तों संग पिकनिक गम में बदल जाएगी

Share your love

 

राजधानी देहरादून के मालदेवता में आज सुबह-सुबह दोस्तों को वीकेंड पर एंजॉयमेंट करना भारी पड़ गया क्या पता था उनका यह पिकनिक गम में बदल जाएगा और वह अपने प्यारे दोस्त को खो  बैठेंगे

आज प्रातः डायल 112 देहरादून द्वारा समय 7:58 पर SDRF को सूचित कराया गया एक कॉलर नाम अभिषेक थापा द्वारा बताया गया कि मालदेवता में एक लड़का नदी में डूब गया है ।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग कर पानी की गहराई में जा कर उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक का नाम – रोहित s/o रवि रावत उम्र 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून।

उक्त किशोर अपने दोस्तों के साथ आज सुबह शिखर फॉल ,मालदेवता में घूमने आया था। घूमते हुए पानी मे जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण अचानक ही डूबने लगा। साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। SDRF टीम द्वारा पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया गया। उधर मृतक युवक के घर पर परिजनों में कोहराम मचा है और पड़ोसियों का जमवाड़ा लगा है

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.