देहरादून के पुलिस कप्तान ने असहाय बुजुर्ग महिला को घर में कराया भोजन देखिए खाकी के अंदर इंसान को…

Share your love

देहरादून

DIG /SSP देहरादून का सेवा भाव , असहाय बुजुर्ग महिला को भोजन कराकर सकुशल पहुंचाया उनके परिचितों के घर

 

आज दिनांक 29/07/23 को  पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  दलीप सिंह कुँवर जब शहर भ्रमण करने के बाद अपने आवास की तरफ़ आ रहे थे तो उनको अपने आवास के बाहर एक असहाय बुजुर्ग महिला दिखाई दी जो उनके गेट के बाहर बैठी थी, जब SSP देहरादून ने उनसे बात की तो बुजुर्ग महिला द्वारा बताया गया कि वह भूखी है यह सुनते ही SSP देहरादून ने स्वयं महिला को अपने आवास में लाकर उनको भोजन कराया !

भोजन करने के पश्चात बुजुर्ग महिला द्वारा DIG/SSP देहरादून को आशीर्वाद देकर उनका धन्यवाद किया!

महिला का नाम पता पूछने के बाद DIG/SSP देहरादून  ने नालापानी चौकी प्रभारी  कुसुम पुरोहित को तत्काल मौक़े पर बुलाकर बुजुर्ग महिला को
सकुशल उनके परिचितों के सुपुर्द किया,परिचितों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा कर पुलिस का धन्यवाद किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.