स्मार्ट सिटी प्लान से बदलेगा देहरादून के बाजारों का हुलिया !

Share your love

देहरादून : देहरादून में गत वर्षो से स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। कई बार तो देहरादून की जनता को सड़कों पर हुए गड्ढों व अन्य अव्यवस्थाओं की वजह से खासा परेशानी झेलनी पड़ती है। इसीलिए अब स्मार्ट सिटी देहरादून के बाजारों का हुलिया चेंज होने वाला है जी हां स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है।

इस फैले के अंतर्गत सभी दुकानों का बोर्ड आरेंज कलर का होगा। वहीं दुकानों का नाम भी हिंदी में लिखा होगा।  स्मार्ट सिटी के अफसरों ने बताया कि सभी की दुकानों के जो बोर्ड अब बन रहे हैं, उसके साथ दुकानों में ऑनिंग भी लगेगी, जिससे बारिश के दौरान तिरपाल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्मार्ट सिटी की ओर से बोर्ड का ब्योरा भी दिया गया।पलटन बाजार, धामावाला आदि बाजारों में अब सभी दुकानों का बोर्ड ऑरेंज रंग का होगा और हिंदी में दुकान का नाम, पता लिखा जाएगा। शनिवार को मेयर सुनील उनियाला गामा की अध्यक्षता और डीएम, विधायक खजान दास और उमेश शर्मा की मौजूदगी में व्यापारियों और स्मार्ट सिटी की बैठक में निर्णय लिया गया।स्मार्ट सिटी के अफसरों ने बताया कि सभी की दुकानों के जो बोर्ड अब बन रहे हैं, उसके साथ दुकानों में ऑनिंग भी लगेगी, जिससे बारिश के दौरान तिरपाल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहा कि यह भी स्मार्ट सिटी के खर्च से ही लगाई जा रही है।

जिसकी दुकान द्वितीय तल पर है, उसकी दुकान का बोर्ड भी स्मार्ट सिटी द्वारा ही लगाया जाएगा।बताया कि सभी दुकानों की शीट ऑरेंज रंग की होगी और उसमें जो नाम होगा वो हिंदी में लिखा जाएगा। स्मार्ट सिटी की ओर से बोर्ड का ब्योरा भी दिया गया। खंभे हटाने और बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.