देहरादून मालदेवता में शराबियों की महफिल में जब खलल डालने थाना रायपुर पुलिस : 15 शराबियों को किया गिरफ्तार 42 का किया चालान

Share your love

थाना रायपुर  जनपद देहरादून

मर्यादा में न रहने पर, दून पुलिस सख्त..

ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत रायपुर पुलिस की एक बार फिर बड़ी कार्यवाही, मालदेवता सोंग नदी मै शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 15 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 42 व्यक्तियों का किया चालान, वसूला 10,500/- रूपये का जुर्माना

ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत धार्मिक स्थलो व पर्यटक स्थलो पर शराब पीने वालो, हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त आदेश के क्रम  में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा स्वयं के नेतृत्व मे टीम गठित कर पर्यटक स्थल मालदेवता मै 1ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु पुनः 02 टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा पर्यटक स्थल मालदेवता मे सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा व सोंग नदी मे अभियान चलाकर कर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान सोंग नदी मे शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग करते हुये कई व्यक्ति पाये गये । जिस पर पुलिस टीम प्रभावी कार्यवाही करते हुये मालदेवता सोंग नदी मे शराब पीने वाले व हुड़दंग करने वाले 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, तथा 42 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 10,500/- रूपये जुर्माना वसूला गया। सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी गलती मानी। सभी को दोबारा ऐसा न करने की नसीहत दी गई। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई। पूर्व में भी रायपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुऐ 16 लोगो को गिरफ्तार किया गया था व 58 व्यक्तियों की चालान किये गये थे। अभियान लगातार जारी है।

पुलिस टीम

1-वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी
2-उ0नि0 राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी मालदेवता
3. Asi सुरेश स्नेही
4- हेड कांस्टेबल प्रदीप
5- हेड कांस्टेबल अंकित


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.