
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जाने के बाद बवाल मचा हुआ है। उनकी जेएनयू विजिट के बाद उनके पक्ष और विपक्ष में लोग खड़े हो गए हैं।
इसी बीच केंद्रीय मंत्री और पहले टीवी एक्ट्रेस रह चुकीं स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पादुकोण की विजिट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।स्मृति ईरानी ने अपनी प्रतिक्रिया में दीपिका पादुकोण पर हमला बोला है। ईरानी ने जेएनयू में ही आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वो उन लोगों के साथ खड़ी हैं, जो जवानों के शहीद होने पर खुशी मनाते हैं। वो उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया।’
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण के उन लोगों के समर्थन करने से कोई हैरानी नहीं है। अब इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें स्मृति ईरानी दीपिका को लेकर किए गए सवाल का जवाब दे रही हैं। कई बीजेपी समर्थकों और नेताओं ने इसे ट्वीट भी किया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
