गुच्छु पानी में मिला युवक का शव !

देहरादून: वैसे तो देहरादून का गुच्चुपानी पिकनिक स्पॉट पर्यटकों का दिल लुभाता है. लेकिन, आज इस स्पॉट पर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पिकनिक स्पॉट पर एक युवक का शव बरामद किया गया है. पूरी घटना को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है. हत्या का मामला देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र का है.

 

दरअसल देहरादून के गुच्चुपानी पिकनिक स्पॉट पर एक युवक का शव बरामद किया गया है. पुलिस को शव है कि यह हत्या का मामला है. शव के मिलने के बाद वहां के लोगों ने यह सूचना कैंट पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची.

जांच के बाद मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में की गई है. उसका नाम मोहसिन बताया जा रहा है. मृतक कल शाम से लापता था. युवक की हत्या के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. आस-पास के सारे सीसीटीवी कैमरा चेक किए जा रही है. पुलिस जल्द ही इस केस का खुलासा कर लेगी.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.