नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही जारी ! कप्तान श्वेता चौबे की जनता से अपील

Share your love

पौड़ी गढ़वाल

 

 

पौड़ी पुलिस ने 7.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”)बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद में नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग में अभियुक्त गजेन्द्र सिंह को 7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ शिवपुर रेशमफार्म कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोटद्वार पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मैं स्मैक का सेवन करता हूं। मैंने यह स्मैक नजीबाबाद से खरीदी है और पहले भी स्मैक बेचने के मामले में जेल जा चुका हूँ। आज भी मैं बाहर से स्मैक लेकर कोटद्वार बेचने आ रहा था तब तक कोटद्वार पुलिस ने मुझे पकड़ लिया। पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम /अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्व अभियान लगातार जारी है।

वहीं श्रीनगर में

15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पौड़ी पुलिस ने 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 1 लाख रुपये|*

 

जिसके क्रम में दिनाँक 20.04.2023 को श्रीनगर  रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग खेड़ा खाल में अभियुक्त शितेज उर्फ लक्की को 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मय वाहन संख्या UK12 A- 7558 में परिवहन करते हुए गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह उपरोक्त शराब को आसपास के गांव में बेचने के लिए खेड़ा खाल बचनस्यूं रुद्रप्रयाग से ला रहा था। जिस सम्बन्ध में *जनपद की कोतवाली श्रीनगर में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपीलः-

यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.