कांग्रेस नेताओं ने उठाया उप राष्ट्रवाद का मुद्दा रिया चक्रवर्ती के पक्ष में आए कांग्रेस समर्थक…

Share your love

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बॉलीवुड में पहले से ही प्रोटेस्ट हो रहे थे और हाल ही में एक नई बात सामने आई कि अब बंगाली समुदाय को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं रिया के पक्ष में कांग्रेस समर्थक खड़े है।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ‘जुल्म’ को लेकर शनिवार को कोलकाता समेत अन्य जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रिया का समर्थन करते हुए उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया गया।

एक दिन पहले पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मादक पदार्थ मामले में रिया की गिरफ्तारी को बेतुका करार दिया था। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में वेलिंगटन क्रॉसिंग तक मार्च निकाला। जांच के नाम पर रिया के खिलाफ निंदा अभियान चलाए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था-हम रिया को न्याय मिलने तक नहीं रुकेंगे।

कांग्रेस विधायक मनोज चक्रवर्ती ने कहा कि एनसीबी ने उन्हें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के इतने महीने बाद क्यों गिरफ्तार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि-क्या केंद्र सरकार ने बिहार चुनाव देखते हुए यह खेल रचा? मनोज ने दावा किया कि रिया का उत्पीड़न किया जा रहा और उन्हें फंसाया जा रहा है जो बदले की राजनीति का हिस्सा है।

अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा था कि राजपूत भारतीय अभिनेता थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें बिहारी बना दिया। यह सब केवल बिहार चुनाव में फायदा बटोरने के लिए किया गया। राज्य के अन्य जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस तरह की रैलियां निकालीं। कांग्रेस नेताओं ने बंगाली उपराष्ट्रवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा के निशाने पर बंगाली समुदाय है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *