महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला…

Share your love

देहरादून:  देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर  मोदी सरकार का पुतला फूंका।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई व रसोई गैस पर 150 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने का जमकर विरोध किया। विरोध के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला आग के हवाले किया।

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता को विकास के नाम पर महंगाई का तोहफा दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज किसान कर्ज में डूब रहा है और व्यापारी जीएसटी के बोझ तले दबता जा रहा है। भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू करके जनता की खून पसीने को चूसने का काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही रसोई गैस सिलेंडरों के दामों की बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *