थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस लगातार कर रही अपराधियों की घर पकड़, अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

जनपद की कमान संभालते ही एसएसपी देहरादून परमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा सभी थानाध्यक्षों को अपराध पर अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके फलस्वरुप कल रात थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा पिपलेश्वर मंदिर के पास से अभियुक्त आकाश सुबा पुत्र बंटी सुबा, निवासी नई बस्ती, निकट दुर्गा मंदिर को एक अवैध 315 बोर देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को कुमाई स्वीट शॉप वाली गली में छात्रों के एक गुट के साथ झगड़े के दौरान आकाश द्वारा तमंचे से फायरिंग किए जाने की सूचना दी गई थी ।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशीले पदार्थ खरीदने के लिए अवैध रूप से धन जुटाने के उद्देश्य से अपने साथ हथियार लेकर रात्रि में आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकला था।

बताते हैं चले कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी दो अभियोग पंजीकृत है

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास शुक्ला हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह कांस्टेबल गणेश नेगी एवं कांस्टेबल ईदु खान शामिल थे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.