मुख्यमंत्री  धामी ने यमुना घाट निर्माण कार्य, हरिपुर एवं जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का किया शिलान्यास।

Share your love

मुख्यमंत्री  धामी ने यमुना घाट निर्माण कार्य, हरिपुर एवं जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का किया शिलान्यास।

बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा हरिपुर : मुख्यमंत्री।

हरिद्वार, ऋषिकेश के भांति विश्व विख्यात होगा हरिपुर: मुख्यमंत्री धामी।

हरिपुर, कालसी, प्रदेश एवं देश वासियों की आस्था का केंद्र : मुख्यमंत्री धामी।

 

 

 

*पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित कर हरिपुर में आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय की हुई शुरुवात: मुख्यमंत्री धामी।*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कालसी, देहरादून स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए यमुना नदी के तट पर हरिपुर (कालसी) में स्नान घाट/ यमुना घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जौनसार बावर के बॉलीबुड सिंगर अभिनव चौहान के भजन ” हरिपुर में आंनद सजेगा ” का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर हरिपुर क्षेत्र के नव निर्माण का कार्य एक शुभ संकेत है। यह कार्य पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित करने एवं आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय को लिखने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा हरिपुर क्षेत्र एक बड़ा तीर्थ स्थल हुआ करता था, यह क्षेत्र चार धाम यात्रा का भी एक महत्वपूर्ण स्थल है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिपुर क्षेत्र में यमुना जी के तट को विकसित कर एक नए तीर्थ स्थल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। यह क्षेत्र हरिद्वार ऋषिकेश के भांति विश्व विख्यात हो इसके लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा मां यमुना के आशीर्वाद से भव्य घाट निर्माण का संकल्प पूरा होगा। धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं का हरिपुर स्थल सभी प्रदेश एवं देश वासियों की आस्था का केंद्र है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.