मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने सांसद चैम्पियन ट्रॉफी प्रतियोगिता के तैयारियों को लेकर की बैठक !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो


सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर एनआईसी कक्ष में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जय भारत ने प्रतिभागियों के आवास की व्यवस्था यूथ हॉस्टल मनेरा के अतिरिक्त धर्मशालाओं में भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फाइनल प्रतियोगिताओं की समय-सारिणी तैयार करने तथा प्रत्येक दिन होने वाली फाइनल प्रतियोगिताओं में पुरस्कार वितरण हेतु अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में क्रीडाध्यक्षों/निर्णायकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप ने बताया कि सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के आयोजन हेतु विस्तृत चार्ट तैयार किया गया है। इसके अनुसार 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 के मध्य अंडर-19 बालक/बालिका वर्ग की कबड्डी, एथलेटिक्स, वालीबाल तथा अंडर-19 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
28 जनवरी को अंडर-19 बालक/बालिका वर्ग की मुर्गाझपट, पिट्ठू, बैडमिंटन तथा बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होगी।
29 जनवरी 2026 को अंडर-14 आयुवर्ग के बालक/बालिकाओं की मुर्गाझपट, पिट्ठू, बैडमिंटन एवं बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि 30 जनवरी को अंडर-14 आयुवर्ग के बालक/बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता होगी।
31 जनवरी एवं 02 फरवरी को अंडर-19 बालक/बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
02 एवं 03 फरवरी 2026 को अंडर आयुवर्ग के बालक/बालिकाओं की कबड्डी, एथलेटिक्स, वालीबाल तथा बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, पीजी कॉलेज उत्तरकाशी से डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. एम.पी.एस. परमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सौरभ रमोला, जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल पंकज तिवारी, निरीक्षक टी.एस. चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.