चमोली पुलिस ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की शपथ: सुरजीत सिंह पंवार, एसपी चमोली !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर चमोली पुलिस द्वारा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद में हुई बर्फबारी एवं अत्यधिक ठंड के बावजूद चमोली पुलिस के जवानों ने पूरी निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में सहभागिता कर यह संदेश दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता हर परिस्थिति से ऊपर है।
इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “My India My Vote” तथा टैगलाइन “Indian Citizen At The Heart Of Indian Democracy” निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत पुलिस कार्मिकों को मताधिकार के महत्व, निष्पक्ष निर्वाचन तथा लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिस मैदान गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा उपस्थित पुलिस कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की शपथ दिलाई गई। वहीं पुलिस कार्यालय प्रांगण में पुलिस उपाधीक्षक मदन बिष्ट द्वारा पुलिस कार्मिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।
इसी क्रम में जनपद की अग्निशमन इकाई, समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों पर संबंधित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस एवं फायर सर्विस कर्मियों को बर्फीले मौसम के बीच शपथ दिलाई गई, जिससे यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि चमोली पुलिस लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने के लिए पूर्णतः एकजुट एवं प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ
हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
