हेली सर्विस के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को चमोली पुलिस ने दबोचा!

Share your love

लोकजन टुडे

चारधाम यात्रा चल रही है इसी बीच यात्रियों की खून पसीने की कमाई लूटने वाली की कोई कमी नहीं है लेकिन अगर घटना के बाद पुलिस ऐसे लुटेरों को धर दबोचे तो आप क्या कहेंगे निश्चित जी चमोली पुलिस की जितनी तारीफ़ जी जाए उतनी कम है आइए जानते है पूरा मामला चार धाम यात्रा के दोरान यात्रा फर्जी वेबसाइट बनाकर हेली सेवा के नाम पर अब तक करीब 15 लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी श्वेता चौबे ने एक बार फिर चमोली में भी साबित कर दिया कि अपराधी पुलिस से बच नहीं सकेंगे और ये पहली बार नहीं जब टीम चमोली ने ऐसा कारनामा किया हो.. चमोली पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है।15 मई को उत्तर प्रदेश से बदरीनाथ दर्शन करने आए अंबरीश कुमार ने बदरीनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर उनके साथ ठगी हुई है। उनसे 2,4590 रुपये ठग लिए गए। मामला काफ़ी चौंकाने वाला था इस पर तुरत कार्यवाही करते हुए एसपी श्वेता चौबे ने अपनी टीम को अलर्ट कर दिया और एक विशेष टीम का गठन किया। थाना गोविंदघाट के एसआई विनोद चौरसिया के नेतृत्व में एसओजी टीम ने सर्विलांस, फोन डिटेल सहित अन्य तकनीकी सहायता से ये पता लगा लिया कि आरोपी को नवादा बिहार से अपना नेट्वर्क चला रहा है और भोली भालू जनता की कमाई धर्म यात्रा के नाम पर लूट रहा है इसके लिए टीम को बिहार भेजा गया लेकिन बिहार टीम से उत्तराखंड टीम को कोई सहयोग नहीं मिला फिर भी टीम ने हार नहीं मानी और अपने बलबूते पहुँच गयी लुटेरे के ठिकाने पर .. जिसके बाद उक्त लुटेरे को टीम चमोली ने गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले से पर्दाफ़ाश किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.