पूर्व सीएम के बेटे को सीबीआई ने किया गिरफ्तार…

Share your love

सीबीआई ने असम के पूर्व (दिवंगत) मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को लोन न चुकाने के मामले में गिरफ्तार किया है. पूरा मामला असम सहकारी और कृषि विकास बैंक से लिए गए कर्ज से संबंधित है.स्थानीय अदालत ने अशोक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. सीबीआई का कहना है कि बार बार पेशी के लिए नोटिस देने के बाद भी वो कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि मामला साल 1998 का है जिसमें सीबीआई ने साल 2001 में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी.यह कार्रवाई अशोक सैकिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद की गई। उन्होंने बताया कि बार-बार समन जारी होने के बाद भी अशोक सैकिया अदालत के सामने पेश नहीं हो रहे थे।

अशोक सैकिया को सीबीआई अधिकारी सोमवार को अदालत के सामने पेश करेंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार असम विधानसभा में विपक्ष के नेता और अशोक के बड़े भाई देवव्रत सैकिया ने बताया कि अशोक को सीबीआई अधिकारियों की एक टीम रविवार की शाम को अपने साथ ले गई थी.

अशोक सैकिया ने कहा कि मैंने 2011 में एएससीएआरडी के पत्र के मुताबिक अपना कर्ज चुका दिया था. 28 अक्टूबर, 2015 के एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से बैंक के महाप्रबंधक ने बताया है कि मेरा कोई बकाया नहीं है. सीबीआई की टीम अचानक मेरे घर आई और कहा कि मेरा कर्ज बचा हुआ है. जबकि इससे पहले मुझे सीबीआई या अदालत से किसी तरह का कोई नोटिस नहीं मिला था’. उन्होंने आगे कहा- मुझे नहीं पता कि सीबीआई मुझे किसी काल्पनिक मामले में क्यों जोड़ रही है. केवल सीबीआई या सरकार ही ये बात जानती है.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.