हैवानियत 3 महीने से रोज पत्नी को पीट रहा था दरिंदा पति ! पिता पहुंचे अचानक बेटी को देखने तो ऐसे पता चली असलियत
Share your love
रामनगर
हैवानियत की सारी हदें पार कैसे-कैसे दरिंदे होते हैं
पिता बेटी को देखने उसके घर पहुंचे तो देखा मकान पर बाहर से कुंडी लगी हुई है। दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी बेसुध पड़ी थी। उसका मुंह सूजा हुआ था और सिर से बदबू आ रही थी। बाल हटाकर देखा तो सिर कई जगह से फटा हुआ और घाव सड़ रहा था।
ग्राम काली मौलेखाल सल्ट निवासी शंकरदत्त मठपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने 2007 में बेटी संतोषी की विवाह शांतिकुंज गली नंबर 2, इंद्रा कॉलोनी रामनगर पूरन चंद्र ध्यानी पुत्र स्व. माधवानंद ध्यानी से किया था। शादी के बाद दो बेटे हुए। एक बेटे की 2016 मौत हो गई और दूसरा बेटा निखिल ध्यानी अपने नाना के साथ गांव में रहता है। बताया कि वह 22 मई को निजी कार्य से रामनगर बाजार आए थे।
रामनगर आने पर वह बेटी के मकान पर पहुंचे तो देखा मकान पर बाहर से कुंडी लगी हुई है। दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी बेसुध पड़ी थी। उसका मुंह सूजा हुआ था और सिर से बदबू आ रही थी। बाल हटाकर देखा तो सिर कई जगह से फटा हुआ और घाव सड़ रहा था।
रोजाना पीटकर दरवाजा बंद करके चला जाता
महिला को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में महिला ने बताया कि उसका पति तीन महीने से जान से मारने की नीयत से सिर पर धारदार हथियार व डंडे से वार करता था। रोजाना पीटकर दरवाजे की कुंडी लगाकर चला जाता और शाम को आता। पिछले तीन माह से वह रोजाना इसी तरह उसके साथ हैवानियत करता था।
आरोपी को पकड़कर पुलिस ने भेजा जेल
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के साथ हैवानियत करने पर पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पूरन चंद्र ध्यानी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
