बड़ी खबर: केंद्रीय मंत्री के घर पर गोलीकांड, युवक को लगी सर पर गोली, हुई मौत…

Share your love

लखनऊ

लखनऊ के दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव का है। विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से हुई है। ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है। विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी था। बताया जा रहा है कि जिस समय गोली चली है उस समय घर में कई और लोग भी मौजूद थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोली लगने से एक शख्स की मौत हुई है। उसके सिर में गोली लगी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। जांच की जा रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं मंत्री कौशल किशोर ने मामले को लेकर कहा कि उन्हें जब मामले की जानकारी हुई तो कमिश्नर समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही मृतक के परिजनों के आरोपों को लेकर कहा कि यह जांच का विषय है। जो भी सच है वह बाहर आएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.