बड़ी खबर: बॉलीवुड के मशहूर गायक का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Share your love

हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल समेत लगभग 16 भाषाओं में लगभग 40,000 गानों को आवाज देने वाले मशहूर सिंगर एस.पी. बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया है। एस.पी. बालासुब्रमण्यम लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण भी हो गया था।

सिंगर एस.पी. बालासुब्रमण्यम के बेटे चरण ने जानकारी दी है कि उनके पिता का निधन हो गया है. उनका निधन आज दोपहर 1 बजकर चार मिनट पर हुआ। वह 74 वर्ष के थे। एसपी को 5 अगस्त को कोरोना संक्रमण हुआ था और वह वेंटिलेटर पर थे।

आपको बता दें कि एस.पी. बालासुब्रमण्यम का जन्म नेल्लूर के तेलुगू परिवार में हुआ था और उनके पिता एस.पी. सम्बामूर्ति एक हरिकथा आर्टिस्ट थे। एस.पी. बालासुब्रमण्यम बॉलीवुड में सलमान खान की आवाज रह चुके थे और उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में गाने गाए थे।

एस.पी. बालासुब्रमण्यम प्लेबैक सिंगर के अलावा म्यूजिक डायरेक्टर, एक्टर, डबिंग आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर भी रहे थे। एस.पी. बालासुब्रमण्यम 6 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुके थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *