बंशीधर भगत ने लिया अपना बयान वापस

देहरादून: भीमताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर टिप्पणी को लेकर बवाल मचा हुआ है। बुधवार को कांग्रेसियों ने मैदान से लेकर पहाड़ तक भगत का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियाें का कहना है कि जिम्मेदार पद पर रहते हुए भगत का महिलाओं के प्रति यह बयान शर्मनाक है। यह बयान महिलाओं के प्रति उनकी सोच को भी दर्शाता है।

वहीं इस बीच बंशीधर भगत ने ट्वीट कर कहा कि वो अपना बयान सम्मान पूर्वक वापस लेते हैं। बता दें कि बंशीधर भगत ने ट्वीट कर कहा क कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, नेता प्रतिपक्ष इंदिर हृदयेश जी प्रदेश की सम्मानित नेता हैं और चुनावी क्षेत्र एक होने के कारण नोकझोंक होना स्वाभाविक है। उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था,अगर उन्हें क्षति पहुँची है तो मैं अपना बयान सम्मान पूर्वक वापस लेता हूँ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.