एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार दून पुलिस ने नारकोटिक्स के आदी 92 अपराधियों का सत्यापन करते हुए खोली हिस्ट्रीशीट !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के विजन “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नारकोटिक्स के आदी अपराधी अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा ऐसे सभी अभियुक्तों की नियमित रूप से निगरानी हेतु उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिये गये थे। निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर नारकोटिक्स के अभियस्त अपराध में प्रकाश में आये 92 नशा तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोलते हुए उक्त सभी हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन की कार्यवाही करते हुए उनके घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिये गये थे।

अभियान का दौरान सभी थाना क्षेत्र में 79 हिस्ट्रीशीटर मौजूद मिले, जिनके द्वारा वर्तमान में छोटे मोटे कार्य कर जीवन यापन किया जा रहा है, 03 हिस्ट्रीशीटर जेल मे तथा 08 हिस्ट्रीशीटरों के जनपद से अन्यत्र जाने की जानकारी मिली, जबकि 02 हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई, उक्त लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन कर जानकारी जुटाई जा रही है।  शेष मौजूद सभी हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त न होने के सम्बन्ध में सख्त चेतावनी दी गई, व इनकी गतिविधियों पर लगातार सघन निगरानी की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.