अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन, किडनी की बीमारी से थे ग्रस्त

Share your love

यह साल भारतीय सिनेमा के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज होगा। अभी ये साल पूरा भी नहीं हुआ है और बॉलीवुड ने अबतक ऋषि कपूर, इरफान खान और वाजिद अली जैसे बेहतरीन कलाकारों को बीमारी के चलते खो दिया। वहीं मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ गई है। बॉलीवुड बैकग्राउंड सिंगर रही अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है।

अनुराधा पौडवाल बैकग्राउंड सिंगिंग के साथ-साथ भजन गायिका भी रही हैं। बेटे आदित्य पौडवाल का निधन से पूरा परिवार गमगीन हो गया है। वह 35 साल के थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे। आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *