बॉलीवुड को एक और झटका…नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, मुंबई में ली आखिरी सांस

Share your love

साल 2020 में बॉलीवुड अपने कई बड़े कलाकारों को खो चुका है। इस फेहरिस्त में अब सरोज खान का नाम भी शामिल हो गया है। बीती रात कार्डियक अरेस्ट के चलते 71 साल की सरोज खान का निधन हो गया।

सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और छाती में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं आज सुबह सरोज खान को मलाड स्थिति मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद थे। सरोज खान के यूं चले जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

स्टार्स ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं और लेजेंड कोरियोग्राफर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, निमरत कौर, अनुपम ख़ेर समेत कई सेलेब्स ने सरोज खान के जाने पर गहरा दुख जताया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *