सारा अली खान के बाद सामने आया बॉलीवुड से एक और बड़ा नाम..

Share your love

सुशांत सिंह मामले में जांच कर रही देश की चार एजेंसिया और मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को इसी हफ्ते पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दोनों को समन भेज सकता है।

बताया जा रहा है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में श्रद्धा और सारा के नाम लिए हैं। एनसीबी ने रिया को 2 दिन की पूछताछ के बाद 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। वे मुंबई की भायखला जेल में हैं।

ड्रग्स केस में रिया समेत 20 लोग गिरफ्तार
रिया की जमानत अर्जी 2 बार खारिज हो चुकी है। उन पर आरोप हैं कि वे सुशांत के लिए ड्रग्स अरेंज करती थीं। ड्रग्स केस में एनसीबी ने रिया और उनके भाई शोविक समेत अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुशांत के स्टाफ के लोग और कुछ ड्रग्स पैडलर भी शामिल हैं। सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा रिया के वॉट्सऐप चैट सामने आने के बाद हुआ था। चैट में ड्रग्स खरीदने की बातचीत पता चली थी।

रिपोर्ट्स में दावा- रिया ने एनसीबी को 25 सेलेब्रिटीज के नाम बताए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने श्रद्धा और सारा समेत बॉलीवुड के 25 सेलेब्रिटीज के नाम एनसीबी को बताए हैं। इन पर ड्रग्स लेने या ड्रग्स के नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं।

सुशांत की पूर्व मैनेजर से आज पूछताछ

एक्टर की मैनेजर रहीं श्रुति मोदी और टैलेंट मैनेजर जया साहा को एनसीबी ने आज सवाल-जवाब के लिए बुलाया है। पिछले हफ्ते एनसीबी की टीम का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से श्रुति और जया से पूछताछ पूरी नहीं हो पाई थी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *