एक और एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, बॉयफ्रेंड पर प्रताड़ित करने का आरोप…
Share your love
इस बात में कोई शक नहीं है इस साल अनगिनत लोगों की मृत्यु हुई है। किसी का मर्डर हुआ कोई बीमारी से मरा तो किसी ने सुसाइड किया।
सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि एक अन्य टेलिविजन अभिनेत्री ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक तेलुगू टेलीविजन अभिनेत्री कोंडापल्ली श्रावणी ने हैदराबाद में आत्महत्या कर ली है।
26 साल की श्रावणी हैदराबाद के मधुरनगर स्थित अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह अपने बेडरूम में गई और दरवाजा बंद कर लिया था। परिवार वालों को लगा कि वह स्नान कर रही है, जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो दरवाजा तोड़ा तो वह फांसी पर लटकी हुई मिली। जब उन्हें अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रेमी देवराज रेड्डी प्रताड़ित कर रहा था
पुलिस ने श्रावणी की मौत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं परिवार ने आरोप लगाया है कि श्रावणी ने अपने पूर्व प्रेमी देवराज रेड्डी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने का कदम उठाया है।
पुलिस के मुताबिक देवराज को जून में श्रावणी द्वारा शिकायत करने के बाद गिरफ्तार किया गया था, इसमें कहा गया था कि वह श्रावणी से शादी करने के लिए उसे परेशान कर रहा था। परिवार ने भी आरोप लगाया कि देवराज के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने में विफल रही है। गौरतलब है कि देवराज कुछ महीने पहले टिक-टॉक के माध्यम से अभिनेत्री के संपर्क में आए थे और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
एसआर नगर के इंस्पेक्टर नरसिम्हा रेड्डी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि देवराज के साथ घूमने को लेकर मंगलवार देर रात श्रावणी की अपनी मां और भाई के साथ बहस हुई थी। पुलिस ने देवराज को गिरफ्तार करने के लिए आंध्र प्रदेश के काकीनाडा शहर में एक टीम भेजी है।
श्रावणी के परिवार का आरोप है कि देवराज लगातार श्रावणी को पैसों के लिए परेशान कर रहा था और निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दे रहा था, इसलिए परिवार ने देवराज को 1 लाख रुपए गूगल पे के माध्यम से दिए थे, लेकिन पैसे लेने के बाद भी वह परेशान कर रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था। श्रावणी ने ‘मनासु ममता’ और ‘मौनरागम’ जैसे ख्यात टीवी सिरियल में काम किया था।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
