कर्नाटक में बजरंग दल को प्रतिबंधित की घोषणा अन्य राज्यों में कांग्रेस की मुसीबत ! अब लगी डैमेज कंट्रोल में

Share your love

देहरादून

 

कर्नाटक चुनाव के लिए मंगलवार को जारी कांग्रेस के घोषणापत्र में विश्व हिंदू परिषद की युवा ईकाई बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव अन्य राज्यों में अब कांग्रेस की मुसीबत बन गया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि वो सभी संगठन, जो जाति और धर्म के आधार पर समुदायों में नफरत और दुश्मनी फैलाते हैं, उन्हें प्रतिबंधित किया जाएगा।

 

कांग्रेस के इस वादे से सियासत गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कर्नाटक में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी कांग्रेस के इस वादे को मुस्लिम मतदाताओं का तुष्टिकरण करने की कोशिश बताया है। बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के वादे के बाद देशभर में बजरंग दल विरोध प्रदर्शन कर रहा है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी कल बजरंग दल के द्वारा पुलिस मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया

उत्तराखंड में भी कर्नाटक कांग्रेस का यह घोषणा वादा कांग्रेस की मुसीबत बन गया है जिसको लेकर कांग्रेस डैमेज कंट्रोल करने में लग गई है आज पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह हनुमान चालीसा का पाठ किया गया स्वयं प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में भजन कीर्तन और बजरंगबली का पाठ किया गया

 

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि भगवान बजरंगबली हम सभी के आराध्य हैं और हम भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए यह पाठ कर रहे हैं

वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बजरंग दल का विरोध किया है

#रामदूत, बल, सेवा और प्रेम, तीनों के महान समर्पण बजरंग बली की कोई तुलना नफरत फैलाने वाले संगठन से नहीं की जा सकती है। #बजरंगबली हमारे राष्ट्रीय आदर्श हैं, उनकी तुलना किसी ऐसे संगठन के साथ करना जो संगठन उन सब मूल्यों का मर्दन करता है जिनके लिए हनुमान जी खड़े रहे, बहुत नींदात्मक है।

वहीं भाजपा इसे कांग्रेस का दोगलापन करार दे रही है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मंगलवार को बजरंग दल को प्रतिबंधित की घोषणा और शुक्रवार को हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ कर कांग्रेस क्या मैसेज देना चाहती है

भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान कहते हैं कि एक तरफ तो कर्नाटक में कॉन्ग्रेस बजरंग दल को प्रतिबंधित करने की बात कह रही है और आतंकी संगठन पीएफआई को समर्थन देने की बात करती है मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि यही कारण है कि आज कांग्रेश गर्त में चली गई है पूरा देश कांग्रेस की चाल चलन से वाकिफ हो चुका है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.