सुशांत की मौत पर बोली अंकिता बेहद प्यार था फिर भी ड्रग्स लेने दिया ?
Share your love
बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद मंगलवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की सुबह उन्हें भायखला जेल भेज दिया गया। इस बीच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने ट्विटर पर लंबा चौड़ा मेसेज लिखकर रिया पर सवाल उठाए हैं। अंकिता ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि सुशांत की हत्या हुई है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। अंकिता ने लिखा- ‘मीडिया मुझसे ये बार-बार पूछ रही है कि मुझे क्या लगता है, ये सुसाइड है या मर्डर? इसलिए मैं साफ करने के लिए बता दूं कि मैंने कभी नहीं कहा कि ये मर्डर है या इसके लिए कोई विशेष शख्स जिम्मेदार है। मैंने हमेशा मेरे दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की बात कही है और मैं उसके परिवार के साथ खड़ी हूं। जांच एजेंसियों को सच बाहर लाना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक महाराष्ट्रियन और भारतीय नागरिक होने के नाते, मुझे महाराष्ट्र राज्य सरकार / पुलिस और केंद्र सरकार पर पूरा भरोसा है।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब मेरे लिए ‘सौतन’ और ‘विधवा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल पब्लिक में हुआ, मैंने उसपर कभी जवाब नहीं दिया। मैं सिर्फ 2016 तक सुशांत और उसकी मेंटल हेल्थ बताने के लिए आगे आई।
अंकिता ने आगे लिखा-‘डियर हेटर्स! मान लेते हैं कि आपको अपनी दोस्त के बारे में सबकुछ जरूर पता होगा कि उसकी जिंदगी और रिलेशनशिप में क्या चल रहा है। यह देखकर अच्छा लगा कि आखिरकार आप जाग गए, लेकिन काश आपको पहले होश आता और अपने दोस्त को किसी भी तरह के ड्रग न लेने की सलाह दी होती। उन्हें (रिया) सुशांत की मेंटल हेल्थ के बारे में पता था, क्योंकि उन्होंने पब्लिकली कहा कि वह डिप्रेशन में थे।
अंकिता ने पूछा, ‘क्या उन्हें एक डिप्रेस्ड आदमी को ड्रग्स का सेवन करने की अनुमति देनी चाहिए? उससे कैसे मदद होगी? उसकी कंडीशन उस लेवल पर पहुंच गई थी जिससे एक आदमी सुशांत की तरह ही हो जाए। वह उस वक्त सुशांत के सबसे करीब थीं। एक तरफ वह कहती हैं कि वह सुशांत की बेहतरी के लिए सभी डॉक्टरों से को-ऑर्डिनेट कर रही थीं, दूसरी ओर, वह सुशांत के लिए ड्रग्स को-ऑर्डिनेट कर रही थीं।’
अंकिता ने कहा- क्यों न मानी जाए लापरवाही
ऐक्ट्रेस ने कहा, ‘जो यह दावा करता हो कि वह किसी से बहुत प्यार करता है, वह दूसरे को ड्रग्स लेने के लिए कहेगा, जबकि उसे अगले की मेंटल हेल्थ के बारे में पता हो? क्या आप ऐसा करेंगे। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई करेगा। तो क्यों न इसे लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना हरकत मानी जाए।’
अंकिता कहती हैं, ‘उसके मुताबिक, उसने सुशांत की फैमिली को ट्रीटमेंट के बारे में बताया दिया था लेकिन क्या सुशांत ड्रग्स लेता था, इस बारे में बताया? मुझे यकीन है कि ऐसा नहीं हुआ होगा क्योंकि शायद वह खुद इसे इंजॉय करती थी और इसीलिए मुझे लगता है कि यह कर्म है। अज्ञात के लिए छोटी सी सलाह, ‘आप अपने दोस्त की रक्षा करें और परिवार के साथ खड़ी हूं।’ लेकिन यह मेनटेन करें कि हम पर्सनली (डायरेक्टली या इनडायरेक्टली) एक-दूसरे के पास न आएं।’
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
