रिजोर्ट के लिए खतरा बन गई थी अंकिता भंडारी
Share your love
अंकिता हत्याकांड में आरोपियों की रिमांड में लेने के बाद एसआईटी की राह आसान हो गई है शुरुआती कमजोरियों के बाद अब एसआईटी ने हत्या का मोटिव और आरोपियों के बयान का मिलान करने में सफलता मिलती दिख रही है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पुलकित आर्य ने रिसॉर्ट में होने वाले काले कारनामों को छुपाने के लिए अंकिता की हत्या की एसआईटी के सूत्रों ने बताया कि अंकिता रिसोर्ट में होने वाले गलत कामों के बारे में लगातार अपने दोस्त को बता रही थी इसके साथ ही जब आरोपियों ने उस पर स्पेशल वीआईपी सर्विस के लिए दबाव बनाया तो उसने ठान लिया था कि अब वह जाकर सबको बता देगी जिसके कारण पुलकित आर्य परेशान हो गया था उसने कई बार रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी को डराने की भी कोशिश की थी लेकिन वह अपनी बात पर अडिग हो गई थी जिसके बाद उसने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर काफी देर उसे घुमाने के बाद उसे चीला ले गए और उसकी हत्या कर दी आरोपियों ने रिमांड के दौरान पुलिस को यह जानकारी दी है।
एसआईटी ने इसकी हर कड़ी को जोड़ते हुए उनके खिलाफ काफी सबूत एकत्रित कर लिए हैं वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीसीटीवी फुटेज आरोपियों के बयान मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और कुछ चश्मदीदों के बयानों के अनुसार घटनाक्रम को लगभग सही साबित कर दिया है अब देखना होगा एसआईटी कितनी जल्दी और भी कड़ियों का मिलान कर अपनी फाइनल रिपोर्ट देती है क्योंकि दिन प्रतिदिन उत्तराखंड में जनता का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में सरकार और पुलिस पर इस मामले को लेकर खासा दबाव भी है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
