एएमए ने किया विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने थलीसैंण व पाबौ क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। एएमए ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो की गुणवत्ता संतोषजनक है।

अपर मुख्य अधिकारी कबूल चंद ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से जनपद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। विकास कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थलीय निरीक्षण के तहत थलीसैंण व पाबौ क्षेत्र के खंडूली, नौड़ी, बड़ेथ, कालों आदि क्षेत्रों में किए जा रहे शौचालय निर्माण, रास्ता निर्माण, सीसी मार्ग, पेयजल टंकी आदि विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्यो की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है। निर्माणदायी एजेसिंयों को निर्धारित समय सीमा के तहत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य आशुतोष पोखरियाल, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र नौटियाल, दिनेश कोहली, दिनेश रावत, संजय नौटियाल, जय सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.