मासूमों की मुस्कान और ब्रह्मकुमारियों का विश्वास: रक्षाबंधन पर एसएसपी देहरादून को बांधी ‘रक्षा की डोर’ !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय देहरादून का माहौल अपनत्व और आत्मीयता से सराबोर नजर आया। एसएसपी देहरादून ने ‘PUNNYA THE EXPERIENTLAL SCHOOL’ और ‘पुलिस मॉडर्न स्कूल’ के छोटे-छोटे मासूम बच्चों तथा ब्रह्मकुमारी संस्थान से आई बहनों ने खास मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान नन्हीं बालिकाओं और ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसएसपी देहरादून की कलाई पर स्नेह की राखी बांधी और उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

एसएसपी देहरादून ने अत्यंत सहृदयता से सभी बच्चों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में जानकारी ली और उन्हें उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहनों ने जिले में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट एवं निरंतर प्रयासों की दिल से सराहना की और देहरादून पुलिस का आभार व्यक्त किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.