भारी उफान पर अलकनंदा और किनारे पर बेपरवाह खेल रहे थे बच्चे वीडियो आपकी सांसे रोक देगा

Share your love

पौड़ी गढ़वाल / श्रीनगर

यह वीडियो जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर का है जहां अलकनंदा के किनारे बेखौफ यह चार बच्चे किसी अनहोनी घटना से अनजान अपने खेल में मस्त हैं अलकनंदा अपने उफान पर है वीडियो बनाने वाला शख्स भी इन बच्चों को आवाज लगा रहा है लेकिन यह बच्चे अपने ही खेल में मस्त हैं शायद नदी की तेज आवाज से अपनी तरफ आती हर आवाज उन्हें सुनाई नहीं दे रही यह वीडियो सोशल मीडिया पर श्रीनगर के एक शख्स ने अपलोड किया है जिसके बाद यूज़र इस वीडियो पर माता-पिता और प्रशासन की भारी लापरवाही बता रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो बनाने वाले शख्स को भी भला बुरा कह रहे हैं वह वीडियो बनाने की बजाए वहां जाकर बच्चों को क्यों नहीं समझा रहा है ,

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आज से 5 दिन पहले डाला गया है वीडियो बनाने वाला व्यक्ति इसे पावर हाउस के नीचे क्या बता रहा है जिससे यह प्रतीत होता है कि पावर हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चे  नदी के किनारे खेल रहे हैं

पहले देखिए आप यह वीडियो

संतान को जन्म देने के साथ ही मांबाप की जिम्मेदारियां और दायित्व बढ़ जाते हैं. बच्चे की सही परवरिश व सुरक्षा की जिम्मेदारी मातापिता की होती है. ऐसे में बच्चे की परवरिश व देखभाल में हुई जरा सी चूक बच्चे को मौत के मुंह में धकेल सकती है. और माता-पिता को जिंदगी भर इस लापरवाही के लिए रोना पड़ सकता है
आए दिन हम समाचार के माध्यम से सुनते हैं पढ़ते हैं अबोध बच्चों के बोरवैल में गिरने की घटनाएं, बंद गाड़ी में बच्चों को अकेले छोड़ कर जाने की लापरवाही से बच्चों के दम घुटने के कारण होती मौतें हैरान करती हैं कि मांबाप, जो बच्चों को इस दुनिया में लाने के लिए लाखों जतन करते हैं, वे अपने उन्हीं जिगर के टुकड़ों के प्रति इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं बच्चे चंचल होते हैं और चंचलता में कभीकभी वे ऐसी हरकतें कर जाते हैं जो उन की ही जान के लिए खतरनाक होती हैं. बच्चों के अभिभावकों को इस के लिए सचेत होने की जरूरत है. जब मातापिता या अभिभावक आसपास नहीं होते हैं तो बच्चों का खिलंदड़पन और उन की शैतानी ज्यादा बढ़ जाती है. वे अपने मन के मालिक बन जाते हैं और कुछ भी कर गुजरते हैं. कम उम्र होने की वजह से उन्हें इस बात का जरा भी भान नहीं होता है कि उन की कोई बदमाशी उन की जान भी ले सकती है.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.