प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड भ्रमण से पूर्व मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने किया व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन एवं पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखण्ड भ्रमण के दृष्टिगत सम्पूर्ण रूट एवं कार्यक्रम स्थल का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक समस्त व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के प्रत्येक पहलू की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट, समयबद्ध एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.