पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के बाद अब स्थानीय लोगों के लिए खड़ी हुई परेशानी…
Share your love
रिपोर्ट: राजीव चावला
पिथौरागढ़: पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी से पिथौरागढ़ जनपद के कई क्षेत्रों के आपस में संपर्क टूट गए हैं। थल – मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग भी पूरी तरह से बर्फबारी होने के चलते बाधित हो चुका है, तो इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बिजली, पानी को किल्लत से भी दो चार होना पड़ रहा है। जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकारी मदद ना मिलने के चलते अब स्थानीय ग्रामीण लगातार हो रही हिमपात से राहत पाने के लिए मीडिया के माध्यम से गुहार लगा रहे हैं ताकि उन्हें हर संभव मदद मिल सके।
वही हम बात करें चमोली जिले की तो
जनवरी में बर्फबारी का टूटा रिकॉर्ड
चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है यहां पर अपने चारों तरफ अपना डेरा डाला हुआ है मुख्य बाजारों से लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है सड़कों पर बर्फ जम चुकी है मकानों पर बर्फ जमी हुई है लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सोमवार रात से लगातार बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है मौसम विभाग ने अभी पहाड़ों में अगले 24 घंटों के के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।
चमोली के जोशीमठ में सबसे अधिक हिमपात हुआ है यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन से चार फीट बर्फ जमी है तो वहीं निचले इलाकों में 4 से 5 इंच बर्फ की मोटी चादर जमी हुई है बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बर्फबारी के बाद मार्ग को खोलने के लिए बीआरओ की मशीनें लगाई गई हैं बर्फ बारी के बाद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लगा हुआ है जाम को हटाने और बर्फ को साफ करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है बर्फबारी के बीच ही वाहन स्वामी और सैलानी अपने वाहनों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

