केदारताल हिमस्खलन हादसा: सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, छह लापता लोगों की तलाश जारी!

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

उत्तरकाशी। केदारताल ट्रेक पर हुए हिमस्खलन के बाद लापता आठ लोगों की तलाश में जारी रेस्क्यू अभियान के दौरान मंगलवार को दो शव बरामद किए गए। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद से लापता छह अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे रेस्क्यू टीमों ने सर्च अभियान शुरू किया। अभियान दोपहर तीन बजे तक चलाया गया, जिसके बाद सभी टीमें वापस बेस कैंप लौट आईं। वहीं, रेस्क्यू अभियान को गति देने के लिए घटनास्थल पर 4005 मीटर की ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर उतारने के लिए वैकल्पिक हेलीपैड भी तैयार किया गया है।

प्रशासन के अनुसार, बुधवार यानी 4 नवंबर को एक बार फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा। रेस्क्यू एजेंसियां शेष छह लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ समेत कुल 13 सदस्यों का दल गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान खराब मौसम और हिमस्खलन की चपेट में आने से दल के आठ सदस्य लापता हो गए थे। हादसे के बाद से ही राहत एवं बचाव टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.