पीडब्ल्यूडी का गड्ढा मुक्त ऐप की अपार सफलता के बाद अब कूड़ा मुक्त एप की तैयारी, लगता है महाराज जी दून को दुबई बनाकर छोड़ेंगे
Share your love
देहरादून
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज दूरदर्शी सोच के व्यक्ति हैं वह अक्सर विदेशों में भ्रमण करते रहते हैं और नित्य वहां की नई नई टेक्नोलॉजी अपने प्रदेश में लागू करने के प्रतिदिन प्रयास करते रहते हैं एक वक्त था जब सतपाल महाराज कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन की बात करते थे तब उत्तराखंड के बड़े से बड़े बुद्धिजीवी उनकी बात पर हंस दिया करते थे लेकिन आज परिणाम सबके सामने है करणप्रयाग से आगे तक रेलवे लाइन बिछाई जा रही है और कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है उत्तराखंड में सतपाल महाराज भविष्य और दूरदर्शी नेता है
वर्ष 2019 की बात है कोविड-19 संक्रमण चीन देश से कई देशों में फैल रहा था तब तक उत्तराखंड में ऐसे कोई भी मामले नहीं थे उस वक्त स्वास्थ्य सचिव नीतीश झा थे सबसे पहले सतपाल महाराज के द्वारा ही स्वास्थ्य सचिव को फोन कर आने वाली आपदा से तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे
अब वह अलग बात है कि उनकी टेक्निक उनकी दूरदर्शी सोच अधिकारियों के पल्ले नहीं पड़ती और सिर के ऊपर से गुजर जाती है मौजूदा समय में उत्तराखंड में उंगलियों पर चुनिंदा अधिकारी हैं जो उनकी सोच से मैच कर पाते हैं राजधानी देहरादून में ही जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे नहीं खड्डे से बुरा हाल है हालांकि महाराज जी के द्वारा गड्ढा मुक्त ऐप लॉन्च किया गया है लेकिन उसके बावजूद भी लगता है मानो गड्ढे सुराग में तब्दील ना होकर उल्टा खड्डे बन रहे हैं,
ऐसे में महाराज जी ने एक और नया उनकी सोच के विपरीत कूड़ा मुक्त एप्लीकेशन बनाने का आदेश दिया है महाराज जी चाहते हैं कि एप्लीकेशन के माध्यम से गंदगी कूड़ा उठाने का कार्य किया जाए अब देखना होगा अधिकारी कब तक कूड़ा उठाने वाला ऐप बना पाते हैं जिससे आदमी घर बैठे मोबाइल पर ही कूड़े की शिकायत दर्ज कर शहर को साफ रखने में भागीदार बन सके ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
