अमिताभ बच्चन के बाद अब इस अभिनेता के परिवार में भी निकले 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

Share your love

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिषेक बच्चन,बहु ऐश्वर्या और पोती आराध्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब अभिनेता अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार के 4 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

सोशल मीडिया के जरिए अनुपम खेर ने बताया क‍ि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी। उन्हें काफी दिनों से भूख नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला। बाद में सीटी स्कैन करवाया, जिसमें टेस्ट‍िंग के दौरान उनमें कोरोना के लक्ष्ण मिले। उनमें माइल्ड कोरोना पॉज‍िट‍िव की पुष्ट‍ि हुई है।

इसके बाद अनुपम और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया। रिपोर्ट में अनुपम निगेट‍िव पाए गए जबकि उनके भाई का टेस्ट रिजल्ट माइल्ड कोविड-19 पाया गया। इसके बाद राजू की फैमिली का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। इसमें अनुपम की भाभी यानी राजू की पत्नी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए, जबकि भतीजा निगेट‍िव निकला।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *