पौड़ी खिर्सू मार्ग पर गौड़ख्या मांडाखाल के समीप एक्सीडेंट

Share your love

पौड़ी गढ़वाल

 

आज दिनाँक 03.08.2023 को 108 के माध्यम से जनपद की कोतवाली पौड़ी के चौकी पाबो पर सूचना प्राप्त हुई कि पौड़ी खिर्सू मार्ग पर #गौड़ख्या_मांडाखाल के समीप एक #वाहन UK12-CA-5786 यूटिलिटी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है| उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी मय #पुलिस_टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के मौके पर पहुँचे। गहरी खाई होने के कारण #चौकी_प्रभारी द्वारा फायर सर्विस व जिला आपदा प्रबन्धन टीम को मौके पर बुलाया गया। लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, को पुलिस कार्मिकों द्वारा फायर सर्विस एवं जिला आपदा टीम की सहायता से गम्भीर रुप से घायलों का #सकुशल_रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु जिला #अस्पताल पौड़ी भेजा गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.