7 यात्रियों से भरा वाहन रुद्रप्रयाग में दुर्घटनाग्रस्त सभी घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल

Share your love

जनपद रुद्रप्रयाग – यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त,SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

 

आज दिनाँक 18 अगस्त 2023 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई की राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रतूड़ा के समीप मार्ग पर यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है , जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की अवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम Asi मुकेश रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 07 यात्रियों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से उचित उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

SDRF टीम को घायल यात्रीयों द्वारा बताया गया की वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे। वाहन देहरादून से थराली की ओर जा रहा था की अचानक वाहन में आयी किसी तकनीकी खराबी के कारण वाहन रतूड़ा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

*वाहन संख्या :- UK11PA0152*

*घायल लोगो का विवरण*

1.मुकेश पुत्र वीरेंद्र, निवासी डुंगरी,थराली,चमोली
2.चंदा पत्नी मुकेश निवासी डुंगरी थराली चमोली
3.मोनिका पुत्री स्वर्गीय फकीरा उम्र 27 वर्ष कर्णप्रयाग
4.पीताम्बर पुत्र सुरेश सिंह निवासी थराली चमोली
5.नीता देवी पत्नी रघुवीर निवासी सिमली कर्णप्रयाग चमोली
6.मोहिनी देवी पत्नी आलमराम निवसी देवाल थराली चमोली
7.विक्रम पुत्र हरपाल सिंह निवसी थराली

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.