मनवीर चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड क्षेत्र के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर जताया आभार !
Share your love
लोक जन टुडे ब्यूरो

यमुनोत्री विधानसभा के चिन्यालीसौड विकासखंड क्षेत्र के दिवारीखाल से जोखनी एवं बनगाँव -चोपड़ा -कसलाना मोटर मार्ग निर्माण की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिली है। मोटर मार्ग सहित अन्य स्वीकृतियों के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर आभार जताया।
प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में दशगी, बिष्ट एवं हातड पट्टी का प्रतिनिधि मंडल पुष्कर सिंह धामी से मिला व मुख्यमंत्री के द्वारा यमुनोत्री विधानसभा की अनेक मांगों को स्वीकृति देने हेतु आभार जताया। इसके अलावा उन्होंने सीएम को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन मे उन्होंने सीएम घोषणाओं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़,महाविद्यालय चिन्याली के उच्चीकरण
डांडा गांव छानी से राजकीय महाविद्यालय टटाउ (डख्याट गांव)मोटर मार्ग की स्वीकृति हेतु शीघ्र स्वीकृति देकर धरातल पर उतारने का अनुरोध किया है ।
मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास की अन्य सभी जनहित की योजनाओं को स्वीकृत करवाने का भरोसा दिया। चौहान ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नही रहने दी जायेगी। सड़क संपर्क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की दर्जनों योजनाओं को स्वीकृति मिली है और अन्य योजनाओं पर भी जल्दी ही निर्णय होगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख डुण्डा शैलेन्द्र सिंह कोहली जी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजय बडोनी जी,निबर्तमान मण्डल अध्यक्ष चैन सिंह महर, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संघठन उत्तरकाशी, जगबीर रावत,कृषक कृषि उद्यमी उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष बलबीर रावत , पूर्व संघठन मंत्री ABVP प्रहलाद राणा पूर्व सैनिक राज्य आंदोलनकारी संघठन अध्यक्ष महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश रमोला , विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत, मंजीत राणा आदि दशगी बिष्ट पट्टी हातड़ के दर्जनों कार्यकर्त्ता नें मुख्यमंत्री जी को देहरादून आवास में धन्यवाद ज्ञापित किया उपरोक्त सड़क मार्गो से दशगी हातड़ बिष्ट पट्टी का रवाई जौनपुर के गोडर खाटल मुगर्सनती इडवालस्यूँ जौनपुर जौनसार से सीधा जुड़ाव से लाखों व्यक्तियों फायदा होगा
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
