रुद्रपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चाकू से गोदकर हत्या, CCTV फुटेज आया सामन!

Share your love

लोकजन टुडे,शीतल सकलानी

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में हुई चाकूबाजी और हत्या की वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी बेरहमी से एक व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करता दिखाई दे रहा है। अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।