नगर की कमान संभालते ही एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने अपनाया ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ा रुख, रोंग साइड से आने वाले 141 वाहनों के कटे चालान !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में पुलिस ने रोंग साइड (विपरीत दिशा) से आने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया।

यह पूरी कार्रवाई एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी के निर्देशन और सीओ ट्रैफिक जगदीश पंत के तत्वाधान में अमल में लाई गई। अभियान का नेतृत्व करते हुए इंस्पेक्टर ट्रैफिक ललित बोरा ने सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले 141 वाहन चालकों के चालान काटने के साथ-साथ

यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि रोंग साइड वाहन चलाना न सिर्फ खुद की जान जोखिम में डालना है, बल्कि इससे दूसरे राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा होता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उनसे मौके पर ही भारी अर्थदंड (जुर्माना) भी वसूला।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.