असम चुनाव में भाजपा एक नया रिकॉर्ड करेगी कायम- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आज युवा नगर में रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह से भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस विशाल जनसभा में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए पूर्वोत्तर राज्यों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों का तेजी से विस्तार हुआ है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रंगानदी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि असम चुनाव में भाजपा एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय से लंबित असम,अरुणाचल सीमा विवादों का समाधान कर क्षेत्र में शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
