https://youtu.be/_Eui52PBgAY

आपकी स्क्रीन पर दिख रहे शख्स का नाम पवन है जो साधारण सा एक पुलिस कर्मी है लेकिन जो अब कैमरा आपको दिखने जा रहा है वो पुलिस विभाग के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है इससे पहले की खबर की शुरुआत हो आपको बता दे कि ऐसे बद्तमीज लोगो की वजह से पुलिस का मनोबल और कार्यक्षमता पर हमेशा उंगलिया उठती है लेकिन शायद ये कभी नहीं सुधरेंगे…
ऊधमसिंहनगर के किच्छा में लगे टोल प्लाज़ा पर बिना टोल दिए जाने पर अपने आपको एसओजी का बताने वाले पुलिसकर्मी को रोकने के बाद बरपा हंगामा, इस पुलिसकर्मी के हौसले तो देखिये जनाब ऐसे व्यक्ति पर रौब ग़ालिब कर रहा है जो चंद रुपयों के लिए नौकरी कर रहा है और शायद इस बद्तमीज सिपाही ने वर्दी पहनी होती तो शायद बेचारे टोलकर्मी की हिम्मत ही नहीं होती कि साहब टोल दो… अब तो लगता है सीधी सादी नौकरी करने वालो की खैर ही नहीं …. नज़ारा आपके सामने है… इस सिपाही की हेकड़ी तो देखिये अपने साथी पुलिस कर्मी को धक्का देने में गुरेज नहीं किया.. कमाल है साहब का भी बिलकुल डर नहीं… लेकिन इस वीडियो के मार्फ़त जब हमने सम्बंधित चौकी से इस
बावत जानकारी जुटाई तो इंचार्ज साहब ने सिरे से मना कर दिया
वही चौकी प्रभारी लालपुर ने बताया कि कोई मारपीट नही हुई है। वाह री पुलिस…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *