अंबाला देहरादून हाईवे पर वाहन दुर्घटना हरिद्वार के चार बुजुर्ग जिंदा जले अंतिम संस्कार में जा रहे थे

Share your love

हरिद्वार सहारनपुर

 

सहारनपुर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां, अंबाला देहरादून हाईवे पर एक कार में आग लगने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, कार सवार चार लोग हाईवे से गुजर रहे थे। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। भीषण आग लगने से कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला  गया

हादसे में मरने वाले सभी लोग 96 वसंत विहार ज्वालापुर, जिला हरिद्वार के निवासी थे। मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमें उमेश गोयल (70), सुनीता गोयल (65), अमरीश जिंदल (55) और गीता जिंदल (50) शामिल हैं।

रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है जो जबलपुर से आ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों परिवार के दोनों दंपती जगाधरी यमुनानगर में रिश्तेदारी में हुई एक रिश्तेदार की मौत की खबर पाकर वहां जा रहे थे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.