नदी का जलस्तर बढ़ने से डाकपत्थर यमुना नदी में बने टापू पर फंसे 12 लोगों का किया गया रेस्क्यू देखिए वीडियो

Share your love

देहरादून डाकपत्थर

 

जनपद देहरादून- डाकपत्थर यमुना नदी में बने टापू पर फंसे कुछ लोग, SDRF ने किया कुशलतापूर्वक रेस्क्यू।

 

 

आज दिनाँक 10 जुलाई 2023 को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि डाकपत्थर में यमुना पुल नम्बर 01 के नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू पर कुछ लोग फंसे हुए है जिनका निकाला जाना अति आवश्यक है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय फ्लड रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर फंसे हुए लोग नदी में दैनिक श्रमिक का कार्य करते थे जो हाल में वैकल्पिक रूप से नदी किनारे निवास कर रहे थे। रात्रि में नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने के कारण नदी में बने टापू में फंस गए।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए राफ्ट के माध्यम से घटनास्थल पर पहुँचकर फंसे हुए 12 लोगों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। सुरक्षित निकाले जाने पर उनके द्वारा SDRF व स्थानीय पुलिस का धन्यवाद किया गया।

*रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों का विवरण:-*

1. ताराचंद पुत्र हरगोविंद उम्र 22 वर्ष
2. साधना पत्नी ताराचंद उम्र 20 वर्ष
3. राकेश पुत्र मधुरी उम्र 32 वर्ष
4. देवेंद्र पुत्र कर्म सिंह उम्र 28 वर्ष
5. पायल पुत्री राकेश उम्र 5 वर्ष
6. पूजा पुत्री राकेश उम्र 3 वर्ष
7. शिवानी पुत्री राकेश उम्र 2 वर्ष 6 माह
8. विकास पुत्र शीशपाल उम्र 38 वर्ष
9. चंचल पुत्री राकेश उम्र 8माह
10.साजना पत्नी ताराचंद उम्र 20 वर्ष
11. मुकेश पुत्र अमरचंद उम्र 50 वर्ष
12. भोला पुत्र रामलाल उम्र 40 वर्ष

*SDRF रेस्क्यू टीम:-*

1. ए.एस.आई. सुरेश तोमर
2. हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह
3. कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह
4. कॉन्स्टेबल अमीचंद
5. पेरामेडिक्स मनु धीमान


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.