ऋषिकेश के नीलकंठ देहरादून के टपकेश्वर हरिद्वार  दक्ष मंदिर में छोटे कपड़े पहन कर नहीं कर पाएंगे प्रवेश

Share your love

देहरादून/ हरिद्वार:

 

ऋषिकेश के नीलकंठ देहरादून के टपकेश्वर हरिद्वार  दक्ष मंदिर में छोटे कपड़े पहन कर नहीं कर पाएंगे प्रवेश

महानिर्वाणी अखाड़े के 3 बड़े मंदिरों में अब छोटे कपड़े पहन कर जाने वाले युवक युक्तियां प्रवेश नहीं कर पाएंगे हरिद्वार के प्रसिद्ध दक्ष मंदिर ऋषिकेश के नीलकंठ और देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में इसे लागू किया जा रहा है यह तीनों शिव मंदिर है अखाड़े के श्री महंत और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी ने कहा है कि जिनका शरीर 80 फ़ीसदी तक ढका होगा उन्हें ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा अब छोटे वस्त्र पहन कर आने वाले युवक और युवतियों को इन तीनों मंदिरों में प्रवेश नहीं मिलेगा महानिर्वाणी अखाड़ा से जुड़े इन मंदिरों में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है दिन मंदिरों में कम कपड़े पहन कर आने वाली युवतियों को पहले भी कई बार रोकने का प्रयास किया गया था लेकिन अब विधिवत रूप से घोषणा की गई है श्री महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि दक्षिण के कई मंदिरों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है और कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के मंदिरों में भी यह नियम बना दिया गया है।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.