हरिद्वार में फिर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली…..

Share your love

हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़

हरिद्वार पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, अन्य की तलाश में कॉम्बिंग जारी

 

जनपद के थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत कासमपुर बुड्ढाहेड़ी खेतों के नजदीक/पीछे पुलिस से चौतरफा अपने को घिरा पाकर गौ तस्कर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झौंक दिया जिस पर हरिद्वार पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जब्बार के पैर में गोली लगी है जिसे शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।

अन्य बदमाश/बदमाशों की तलाश में कांबिंग जारी है।

एसएसपी अजय सिंह द्वारा जनपद के आला अधिकारियों संग मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई एवं मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में बदमाश/बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.